स्मैक तस्करी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ स्मैक तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी:  थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ स्मैक तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला तोपचीवाडा रेवाड़ी निवासी गौरव उर्फ नोना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.04 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बरामद किया है।जांचकर्ता ने बताया कि मंगलवार को थाना शहर रेवाड़ी पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि गौरव उर्फ नोना निवासी मोहल्ला तोपचीवाडा रेवाड़ी अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का कारोबार करता है। सूचना के अनुसार, आरोपी गवर्नमेंट गर्ल्स स्कुल रेवाड़ी की दीवार के पास अवैध रूप से नशीला पदार्थ स्मैक बेच रहा है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गौरव उर्फ नोना निवासी मोहल्ला तोपचीवाडा रेवाड़ी बतलाया।

WhatsApp Image 2026-05-05 at 11.28.55 PM

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad