Rewari/ bawal news: बावल के सेक्टर-5 की जी एल एस कंपनी में आग की घटना से पुलिस और प्रशासन हुए सजग
- एनडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाला
आईएमटी बावल क्षेत्र में सेक्टर 5 स्थित इंक बनाने वाली केमिकल कंपनी जीएलएस में गत 19 मई को आग लगने की सूचना मिलने के बाद डीसी और एसपी रेवाड़ी ने वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने के साथ चल रहे राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियम अनुसार इस मामले में जांच कार्यवाही को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
रेवाड़ी: आईएमटी बावल क्षेत्र में सेक्टर 5 स्थित इंक बनाने वाली केमिकल कंपनी जीएलएस में गत 19 मई को आग लगने की सूचना मिलने के बाद डीसी और एसपी रेवाड़ी ने वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने के साथ चल रहे राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियम अनुसार इस मामले में जांच कार्यवाही को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
बुधवार को एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने मीडिया में कहा कि मंगलवार को जैसे ही उक्त केमिकल कंपनी में आग लगने की सूचना मिली, तुरंत फायर ब्रिगेड की कई टीमों और भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया था। पूरी रात चले बेहद कड़े और जोखिम भरे प्रयासों के बाद अब यहां आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें कि इस दर्दनाक हादसे के दौरान जिला पुलिस और प्रशासन ने 6 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। इन आग में झुलसने वाले इन लोगों को इलाज के लिए जल्द अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां इनका उपचार जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही नहीं हो, इसलिए बुधवार को एनडीआरएफ की विशेष टीम को मौके पर बुलवाया गया है। यह टीम घटनास्थल पर सघन चेकिंग, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है ताकि मलबे या प्रभावित क्षेत्र में प्रत्येक कोने की बारीकी से जांच की जा सके।
एक व्यक्ति की गुमशुदगी रपट हुई दर्ज :
रेवाड़ी एसपी हेमेंद्र कुमार के मुताबिक इस दुर्घटना के बाद से एक व्यक्ति की गुमशुदगी (मिसिंग) की सूचना प्राप्त हुई है, जिस पर संबंधित व्यक्ति के भाई की शिकायत पर नियम अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और प्रशासन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा कि प्रशासन की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता राहत, बचाव और सर्च ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा करना है। इसके तुरंत बाद इस पूरी घटना की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कंपनी प्रबंधन या किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानकों में लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वर्तमान में जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरी तरह से मौके पर मुस्तैद हैं और स्थिति पर 24 घंटे पैनी नजर बनाए हुए हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



