पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की बड़ी बहन बिमला देवी का निधन, गुरुग्राम में होगा अंतिम संस्कार

78 वर्ष की बिमला देवी लंबे समय से अस्वस्थ थीं, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

Desh Rojana
On

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी बहन बिमला देवी का निधन हो गया। परिवार ने उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए निवास पर रखा। कुछ समय बाद झाड़सा स्थित मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके निधन से शोक की लहर है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी बहन बिमला देवी का मंगलवार को निधन हो गया। 78 वर्षीय बिमला देवी लंबे समय से अस्वस्थ थीं और गुरुग्राम के सेक्टर-33 स्थित द विलाज सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रह रही थीं।

whatsapp-image-2025-06-18-at-1844141750253843_1750672867

उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बिमला देवी के पति राजीव चौधरी हरियाणा सरकार के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

परिवार ने बिमला देवी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए निवास पर रखा, जहाँ उनके परिचित, शुभचिंतक और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिमला देवी का अंतिम संस्कार झाड़सा स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा।

इस दुखद अवसर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा, और परिवार के अन्य सदस्य अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बिमला देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं।

बिमला देवी का निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उनके व्यक्तित्व और समाजसेवा को याद किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad