निगम कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Desh Rojana
On

निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर निगम सचिव डॉ नीतीश परवाल की देखरेख में आयोजित किया गया।

निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर निगम सचिव डॉ नीतीश परवाल की देखरेख में आयोजित किया गया।b

शिविर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा कर्मचारियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जरूरी मेडिकल जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए गए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वे शहर की सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में भी सहायक साबित होते हैं। डॉक्टर सौरभ,डॉक्टर नीतीश्री,डॉक्टर नवनीत,दीपक द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 

नगर निगम प्रशासन द्वारा भविष्य में भी कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad