छात्र संगठनों का विरोध 'जामिया में नहीं होने देंगे RSS का युवा कुंभ...

Desh Rojana
On

जामिया मिलिया इस्लामिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि RSS ने 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में युवा कुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसे लेकर विवाद गहरा गया है।

जामिया मिलिया इस्लामिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि RSS ने 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में युवा कुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसे लेकर विवाद गहरा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कैंपस के अंदर इस कार्यक्रम की अनुमति दिए जाने के बाद छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए कैंपस के गेटों और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।1_20260428_175022_0000

छात्र संगठन SFI ने इस कार्यक्रम का कड़ा विरोध करते हुए इसे अल्पसंख्यक छात्रों की गरिमा और सुरक्षा पर सीधा प्रहार बताया है। छात्रों का कहना है कि एक ऐसी विचारधारा वाले संगठन का कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में कराना उकसावे की कार्रवाई है, जो कैंपस के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप के खिलाफ है।SFI ने अपने बयान में कहा है कि जामिया जैसे संस्थान में जहां हजारों अल्पसंख्यक छात्र पढ़ते हैं, RSS के शताब्दी समारोह को अनुमति देना सीधे तौर पर छात्रों को भड़काने जैसा लगता है।

कैंपस की स्थिति को देखते हुए गेट और आसपास के मुख्य मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है।प्रदर्शनकारी छात्र प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि कार्यक्रम की अनुमति तुरंत वापस ली जाए। छात्रों ने प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है कि आखिर इस तरह के कार्यक्रम को विश्वविद्यालय में जगह क्यों दी गई।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad