Palwal News: बीके स्कूल के छात्र सूर्यकांत ने ऑल इंडिया में 1542 रैंक प्राप्त कर लहराया परचम
आईआईटी द्वारा घोषित JEE एडवांस 2026 की परीक्षा परिणाम में बी. के सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिव विहार, पलवल के छात्र सूर्यकांत ने ऑल इंडिया रैंक 1542 (GEN. EWS) प्राप्त कर विद्यालय का नाम जिला पलवल व अपने राज्य तथा संपूर्ण भारत में रोशन किया।
पलवल: आईआईटी द्वारा घोषित JEE एडवांस 2026 की परीक्षा परिणाम में बी. के सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिव विहार, पलवल के छात्र सूर्यकांत ने ऑल इंडिया रैंक 1542 (GEN. EWS) प्राप्त कर विद्यालय का नाम जिला पलवल व अपने राज्य तथा संपूर्ण भारत में रोशन किया।
इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य श्री सतीश कौशिष जी ने सूर्यकांत तथा उनके अभिभावक व अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। आज विद्यालय में सूर्यकांत और उनके अभिभावक व अध्यापकों को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य जी ने बताया कि सूर्यकांत कक्षा- 12वीं में भी विद्यालय के टॉपर छात्रों में रहा है। सूर्यकांत ने जिला पलवल में हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम मई 2026 में 94% अंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया था। सूर्यकांत के पिताजी एक व्यवसायी हैं और माताजी एक कुशल अध्यापिका हैं तथा इनका बड़ा भाई चंद्रकांत भी बी. के सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र रहा है और CS(कंप्यूटर साइंस) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई YMCA से कर रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने सभी छात्रों तथा उनके अभिभावकों व अध्यापकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के वाइस प्रेसिडेंट श्री जितेश कौशिष जी ने भी सूर्यकांत व उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author
संबंधित समाचार



