Palwal News : बाल भवन में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित की जाएंगी रूचिकर कक्षाएं : एसडीएम भूपेंद्र सिंह

अभिभावक बच्चों को इन कक्षाओं में भाग लेने के लिए करें प्रेरित, छुट्टियों का होगा सदुपयोग

Desh Rojana
On

एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद पलवल द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से बाल भवन पलवल में 1 जून से 31 जुलाई तक विभिन्न रुचिकर कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

पलवल। एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद पलवल द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से बाल भवन पलवल में 1 जून से 31 जुलाई तक विभिन्न रुचिकर कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।a इन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नई गतिविधियां सीखने का अवसर मिलेगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, निबंध लेखन, ड्राइंग, क्राफ्ट, कटिंग टेलरिंग, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी केयर तथा अन्य सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में प्रशिक्षित अध्यापकों एवं विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपनी रुचि के अनुसार नई कला एवं कौशल सीख सकें। उन्होंने बताया कि आज के समय में बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी बेहद आवश्यक है। इससे बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है तथा उनमें आत्मविश्वास की भावना बढ़ती है। पिंकी मोर ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित ये कक्षाएं बच्चों के लिए पूरी तरह लाभदायक सिद्ध होंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का अवसर भी मिलेगा। परिषद का उद्देश्य बच्चों को सकारात्मक वातावरण प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इन कक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि बच्चे छुट्टियों का सदुपयोग कर सकें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad