Ballabhgarh News : भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया
उन्होंने माथा पथवारी मंदिर से लेकर भीकम कॉलोनी, तिगांव रोड तक नाले की सफाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम से पहले नालों की सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि बारिश के समय सड़कों पर जलभराव की समस्या न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बल्लभगढ़। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई एवं भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने सोमवार को क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने माथा पथवारी मंदिर से लेकर भीकम कॉलोनी, तिगांव रोड तक नाले की सफाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम से पहले नालों की सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि बारिश के समय सड़कों पर जलभराव की समस्या न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान श्री टिपरचंद शर्मा ने मोहना रोड नाले और मिल्क प्लांट नाले की सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने हरि विहार क्षेत्र तथा हरि विहार डिस्पोजल के कार्य और गलियों में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त तिगांव रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय, बल्लभगढ़ की चारदीवारी की मरम्मत के कार्य का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। यह कार्य विधायक फंड से करवाया जा रहा है, जिससे विद्यालय परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। इस अवसर पर पार्षद महेश गोयल, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद योगेश शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।




