शिकायतों पर हो रही त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई : डीसी

Desh Rojana
On

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी दी कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमें सक्रियता के साथ जमीनी स्तर पर नियमित रूप से औचक छापेमारी और निरीक्षण कर रही हैं।

फरीदाबाद: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी दी कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमें सक्रियता के साथ जमीनी स्तर पर नियमित रूप से औचक छापेमारी और निरीक्षण कर रही हैं। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और उपभोक्ताओं के हितों की हर संभव सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन को मिलने वाली हर शिकायत पर तत्परता और निष्पक्षता के साथ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-04-07 at 10.47.44 PM (3)
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि विभाग ने जन शिकायतों के समाधान के लिए तंत्र को और मजबूत कर दिया है। आंकड़ों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गत 13 अप्रैल 2026 को टोल-फ्री नंबर पर कुल 02 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 01 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष 01 शिकायत पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Aउन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी गैस की ओवर-रेटिंग (अधिक मूल्य वसूली), जमाखोरी या घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल इस्तेमाल दिखाई दे, तो वे तुरंत जिला हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 पर सूचित करें। इसके अलावा, क्षेत्रवार अधिकारी बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजीत सिंह (मोबाइल नंबर: 9810212115) तथा एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विनय मुद्गल (मोबाइल नंबर: 8168792654) को भी सीधे सूचना दी जा सकती है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल