Faridabad news विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 04 एवं 05 जून को नगर निगम द्वारा आयोजित किया जायेगा विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम - धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त
नगर निगम फरीदाबाद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में निगम आयुक्त श्री धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर 04 एवं 05 जून 2026 को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान वार्ड संख्या 15, 36 एवं 40 में आयोजित किया जाएगा।
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में निगम आयुक्त श्री धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर 04 एवं 05 जून 2026 को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान वार्ड संख्या 15, 36 एवं 40 में आयोजित किया जाएगा।
नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, सड़कों, बाजारों तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्य किया जाएगा। साथ ही लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
निगम आयुक्त श्री धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नागरिकों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों , बाजार एसोसिएशन द्वारा, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों एवं जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को इसमें जोड़ा जाए। ताकि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को सफल बनाया जा सके। नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने में अपना योगदान दें तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

About The Author
संबंधित समाचार



