Jhajjar News: झज्जर का इनामी बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

संगीन अपराधों में संलिप्तता के 17 मुकदमे दर्ज

Desh Rojana
On

पुलिस ने सेक्टर 93 इलाके में 5 हजार के इनामी बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पालम विहार की क्राइम ब्रांच की टीम ने एनकाउंटर के बाद इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम I पुलिस ने सेक्टर 93 इलाके में 5 हजार के इनामी बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पालम विहार की क्राइम ब्रांच की टीम ने एनकाउंटर के बाद इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस बीच पुलिस और बदमाश के बीच कुल 7 राउंड हुए फायरिंग हुई। आरोपित बदमाश ने खुद को पुलिस की पकड़ से बचाने के लिए 4 राउंड फायर क्राइम ब्रांच की टीम पर किए।jhajjar
 
इसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। अपराधी की ओर से चलाई गई एक गोली क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य की बुलेट प्रूफ जैकेट पर जा लगी। वहीं, गुरुग्राम पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीन राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश की पहचान 23 वर्षीय झज्जर निवासी नितिन के रूप में हुई है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट ,डकैती, किडनेपिंग, और आर्म्स एक्ट जैसे 17 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
फिलहाल वह गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके में हुए अपहरण के मामले में फरार चल रहा था। अपहरण के मामले में आरोपी पर पांच हजार का इनाम भी रखा गया था। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार आरोपित बदमाश चोरी की बाइक से सेक्टर 93 इलाके से गुजर रहा था। इसी बीच पुलिस की उस पर नजर पड़ी। आरोपित के पास से बाइक और हथियार भी बरामद किया गया है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad