Palwal news: प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत जिला में विशेष अभियान जारी
लोक कल्याण मेलों के माध्यम से रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को मिलेगा ऋण का लाभ
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्व निधि) योजना के अंतर्गत 01 जून से 30 जून 2026 तक देशभर के सभी शहरी निकायों द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पलवल जिले के शहरी निकायों द्वारा विभिन्न बैंकों के सहयोग से पलवल, होडल एवं हथीन में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें लोक कल्याण मेला नाम दिया गया है।
पलवल: केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्व निधि) योजना के अंतर्गत 01 जून से 30 जून 2026 तक देशभर के सभी शहरी निकायों द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पलवल जिले के शहरी निकायों द्वारा विभिन्न बैंकों के सहयोग से पलवल, होडल एवं हथीन में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें लोक कल्याण मेला नाम दिया गया है।
इन शिविरों में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को योजना के प्रति जागरूक करने, नए लाभार्थियों को योजना से जोडऩे, लंबित आवेदनों का निपटान करने तथा क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र आवेदकों को 15 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी अदायगी अवधि 12 माह से 36 माह तक निर्धारित है।

जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए 27 मई 2026 को बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त 01 जून 2026 को कार्यकारी अधिकारियों एवं अग्रणी जिला प्रबंधक के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा एवं रणनीति तैयार की गई। उन्होंने बताया कि जिले के ऐसे रेहड़ी-पटरी विक्रेता, जो योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वे नगर परिषद पलवल, नगर पालिका होडल तथा नगर पालिका हथीन कार्यालय में संपर्क कर अपना आवेदन संबंधित बैंक शाखा में भिजवा सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र विक्रेताओं से इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

About The Author
संबंधित समाचार



