Faridabad News : डीटीपी ने हाईवे पर कैली गांव में बने देवांश बैंकट हॉल को नेस्तनाबूत कर दिया
डीटीपी इंफोर्समेंट यजन चौधरी ने बताया कि कैली गांव के पास देवांश गार्डन अवैध रूप से बना हुआ था।
डीटीपी एनफोर्समेंट के दस्ते ने नेशनल हाईवे पर स्थित कैली गांव में बने देवांश बैंकट हॉल को नेस्तनाबूत कर दिया। तोड़फोड़ की कार्रवाई को डीपी ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अंजाम दिया। 
डीटीपी इंफोर्समेंट यजन चौधरी ने बताया कि कैली गांव के पास देवांश गार्डन अवैध रूप से बना हुआ था। उन्होंने बताया कि इस मैरिज बैंकट हॉल को बनाने के लिए देवांश ग्रीन के प्रबंधकों ने सरकार से सीएलयू नहीं लिया हुआ। प्रशासन ने इस वेंकट मलिक को सीएलयू लेने के लिए कई मौके भी दिए लेकिन उसने आज तक सीएलयू नहीं लिया। इस वजह से पूरे बैंकट हॉल पर डीटीपी की जेसीबी चली और गार्डन को साफ कर दिया।




