Ferozepur Jhirkha News: युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, मौत से पहले वीडियो बनाकर बीजेपी पार्षद समेत छह लोगों को ठहराया जिम्मेदार

आरोपी फरार तलाश में छापेमारी कर रही है पुलिस।

Desh Rojana
On

शहर के एक युवक द्वारा कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक ने मौत से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिए बीजेपी के मनोनीत पार्षद समेत अपनी तीन बहनों और छोटे भाई को जिम्मेदार ठहराया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिरोजपुर झिरका। शहर के एक युवक द्वारा कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक ने मौत से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिए बीजेपी के मनोनीत पार्षद समेत अपनी तीन बहनों और छोटे भाई को जिम्मेदार ठहराया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

suicide
जानकारी के अनुसार मृतक सोहनलाल लंबे समय से पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। आरोप है कि एक जून को उसकी तीन बहनें पार्षद कृष्ण को लेकर उसके घर पहुंचे और संपत्ति में हिस्सा मांगने को लेकर विवाद करने लगे। इस दौरान कहासुनी बढ़ गई और मारपीट भी हुई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें धमकाया तथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद सोहनलाल काफी परेशान हो गया और घर छोड़कर चला गया। बाद में वह गोपालगढ़ क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, जहां उसने जहर खाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उसने अपनी परेशानी और कथित उत्पीड़न का जिक्र करते हुए उक्त लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक के पुत्र हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बीजेपी के मनोनीत पार्षद कृष्ण सैनी सहित अन्य लोगों ने उसके पिता पर दबाव बनाया, मारपीट की और लगातार धमकियां दीं, जिससे आहत होकर उसके पिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
शिकायत के आधार पर फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस ने कृष्ण पुत्र छज्जुराम, हर्ष पुत्र लोकी, परवीन पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड नंबर-3 फिरोजपुर झिरका तथा तिजारा निवासी सविता, सुनीला और पुष्पा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है। फिलहाल नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है, जबकि क्षेत्र में भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad