Palwal News: डॉ. अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने दी शुभकामनाएं
महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने की भाजपा की सोच का प्रतीक है यह निर्णय : गौरव गौतम
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने डॉ. अर्चना गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पलवल: हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने डॉ. अर्चना गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्राप्त होगी। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं नेतृत्व कौशल का लाभ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज को भी मिलेगा।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अर्चना गुप्ता अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।
गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में महिलाओं को नेतृत्व के अवसर लगातार प्रदान किए जा रहे हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने तथा उन्हें निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका देने की भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं को संगठन और सरकार में सम्मानजनक भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। महिला प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी प्रदेशभर में और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
खेल मंत्री ने कहा कि नए संगठनात्मक नेतृत्व के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं और युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध होंगे तथा उन्हें संगठन की मुख्यधारा से जोडक़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन हमेशा युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्राथमिकता देता रहा है। गौरव गौतम ने आशा व्यक्त की कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होकर समाज हित, जनकल्याण तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।




