Palwal News: मानसून से पूर्व सभी विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित : उपायुक्त

उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बाढ़ प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की -कहा, आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए विभाग रहें तैयार

Desh Rojana
On

उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बुधवार को जिला सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में वर्ष 2026 के बाढ़ प्रबंधन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 

पलवल: उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बुधवार को जिला सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में वर्ष 2026 के बाढ़ प्रबंधन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान बाढ़ प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सीवर, नालों, नहर की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आबादी क्षेत्र में बरसाती पानी अधिक देर तक न ठहरे इसके लिए भी व्यापक प्रबंध किए जाएं। कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Image 2026-06-03 at 11.24.20 PM
डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है तथा सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण कर तैयारियों की निगरानी करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, सीटीएम प्रीति रावत, डीआरओ बलराज सिंह, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी वर्मा, सिंचाई, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य, बिजली निगम, नगर परिषद तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad