Gurugram News: गुरुग्राम में हरियाणा का पहला रोबोट-असिस्टेड सेरेमिक टोटल नी रिप्लेसमेंट
गुरुग्राम में हरियाणा का पहला रोबोट-असिस्टेड सेरेमिक टोटल नी रिप्लेसमेंट सफलतापूर्वक किया गया, जो जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।
गुरुग्राम: गुरुग्राम में हरियाणा का पहला रोबोट-असिस्टेड सेरेमिक टोटल नी रिप्लेसमेंट सफलतापूर्वक किया गया, जो जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। यह सर्जरी 54 वर्षीय महिला पर की गई, जो एडवांस्ड ऑस्टियोआर्थराइटिस, मोटापे तथा गिरने के कारण हुई एंटीरियर क्रूशिएट लिगामेंट और मेनिस्कस की पुरानी चोट से उत्पन्न जटिलताओं से पीड़ित थीं। मरीज की स्थिति को देखते हुए मणिपाल हॉस्पिटल में डॉ. संजय कपूर, कंसल्टैंट - रोबोटिक जॉईंट रिप्लेसमेंट एवं ऑर्थोपीडिक सर्जरी ने उन्हें रोबोट -असिस्टेड सर्जरी द्वारा नैक्स्ट-जनरेशन सेरेमिक नी इंप्लांट कराने का परामर्श दिया, ताकि उनके घुटने को ठीक करके उसे लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सके।

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण मामला था क्योंकि मरीज की उम्र बहुत ज्यादा नहीं थी, उन्हें मोटापे की समस्या थी। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सेरेमिक टोटल नी रिप्लेसमेंट नैक्स्ट जनरेशन का जॉईंट रिप्लेसमेंट है, जिसमें एडवांस्ड सेरेमिक इंप्लांट टेक्नोलॉजी के साथ सबमिलीमीटर लेवल का रोबोटिक प्रेसिज़न होता है। इस तरीके से बेहतर एलाईनमेंट एक्युरेसी, तेज रिहैबिलिटेशन, कम सूजन, और मरीज को ज्यादा आरामदायक इलाज जैसे लाभ मिलते हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



