Rewari News: अगर गुम हो जाए मोबाइल फोन तो तुरंत सी ई आई आर पोर्टल पर दर्ज कराएं अपनी शिकायत
- जिला पुलिस की साइबर सेल ने बीते दो माह में ढूंढ निकाले करीब 25 लाख रुपए कीमत के 80 गुमशुदा मोबाइल - आज एसपी ने गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे उनके फोन
गुरुवार को जिला पुलिस की साइबर सेल ने गत दो माह में ढूंढ निकाले गए करीब 25 लाख रुपये के 60 मोबाइल इनके मालिकों को सौंप दिए गए। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिलावासियों से आग्रह किया कि जिन लोगों के मोबाइल गुम हो जाते हैं, वो जल्द सी ई आई आर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
रेवाड़ी।गुरुवार को जिला पुलिस की साइबर सेल ने गत दो माह में ढूंढ निकाले गए करीब 25 लाख रुपये के 60 मोबाइल इनके मालिकों को सौंप दिए गए।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिलावासियों से आग्रह किया कि जिन लोगों के मोबाइल गुम हो जाते हैं, वो जल्द सी ई आई आर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। जिन लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल मिल गए, उन्होंने पुलिस का आभार जताया। उधर एसपी रेवाड़ी ने बताया कि जिला रेवाड़ी पुलिस के साइबर सेल ने इस अभियान के तहत वर्ष 2022 से अब तक एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत के 575 स्मार्ट मोबाइल फोन को ढूंढकर उनके मालिकों को सौंपे हैं। इससे पहले भी पुलिस ने वर्ष 2021 में करीब 8,49,347 रुपए के 58 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों के हवाले किए।गुमशुदा मोबाइल दोबारा मिलने पर उनके मालिकों को सौंपते एसपी हेमेंद्र कुमार।
एसपी हेमेंद्र ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने बाद मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने बाद शिकायतकर्ता को सूचना दी जाती है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की साइबर सैल का यह एक सराहनीय कार्य है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखें और किसी अनजान व्यक्ति को नहीं सौंपे ताकि अपराधी किस्म के लोग उनका फायदा नहीं उठा पाए।