Faridabad News : 65वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : मिक्स्ड 4 गुणा 100m रिले में हरियाणा टीम ने जीता कांस्य पदक
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही 65वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मिक्स्ड 4 गुणा 100 मीटर रिले इवेंट में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन किया।

राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं प्रदान की। प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि मिक्स्ड 4 गुणा 100 मीटर रिले फाइनल में रेलवे स्पोर्ट्स बोर्ड ने 42 सेकेंड 82 माइक्रोन के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि दिल्ली टीम ने 43 सेकेंड 75 माइक्रोन के साथ रजत पदक जीता। हरियाणा टीम ने 43.97 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। हरियाणा टीम में नुज़रत यमुनानगर, धर्मबीर रोहतक, नैंसी झज्जर और सोनिया जींद शामिल रहे।

About The Author
संबंधित समाचार