Yamunanagar: एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने एक बाइक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक की बरामद

Desh Rojana
On

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 
Yamuna nagar
 
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर कलानौर बॉर्डर होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जाएगा।इस सूचना के आधार पर मुख्य सिपाही लाभ सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा संभावित स्थान पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान कुछ समय बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर जांच की, तो बाइक के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। गहन पूछताछ करने पर उक्त बाइक चोरी की निकली। आरोपी ने स्वीकार किया कि यह बाइक उसने दिनांक 3 अक्टूबर को हरबंसपुरा कॉलोनी से चोरी की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान लक्ष्मी गार्डन लेबर कॉलोनी निवासी साहिल कुमार उर्फ नंदू पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई।               
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad