Delhi News: जंतर-मंतर पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही है पुलिस, CJP नेताओं के साथ-साथ एक हजार लोग लिए हिरासत में

Desh Rojana
On

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। बता दे कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।

दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। बता दे कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 1.11.54 PM

यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में ले लिया गया है । इसके अतिरिक्त एक हज़ार से ज्यादा  अन्य समर्थकों को भी दिल्ली  के अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। वहीं महाराष्ट्र के संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें आज कैंसिल की गई हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad