Palwal News : रबी सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, किसानों को खाद की नहीं होगी कमी

खाद के साथ अन्य उत्पादों की जबरन बिक्री करने वाले विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई : उप कृषि निदेशक डॉ. जगीर सिंह

Desh Rojana
On

रबी सीजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन और निर्देशानुसार शनिवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय पलवल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक डा. जगीर सिंह ने की।

रबी सीजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन और निर्देशानुसार शनिवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय पलवल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक डा. जगीर सिंह ने की। इसमें कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों और जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं ने भाग लिया। बैठक में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, फसलों की बेहतर पैदावार सुनिश्चित करने तथा कृषि विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ee

उप कृषि निदेशक डा. जगीर सिंह ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे किसानों को खाद की बिक्री के साथ किसी भी अन्य उत्पाद की जबरन बिक्री न करें। किसानों को ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ के अनुसार ही खाद उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी विक्रेता द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है या इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डा. जगीर सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें तथा रबी सीजन के दौरान किसानों को आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही, किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाने और विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। उप कृषि निदेशक डा. जगीर सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिले में रबी सीजन के दौरान उर्वरकों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि कृषि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में रबी सीजन के दौरान कृषि कार्यों को सुचारू बनाए रखने, किसानों के हितों की रक्षा करने तथा उर्वरकों की बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad