Gurugram News: डिफॉल्टर परिसरों पर नए बिजली कनेक्शन की 15 दिन में होगी जांच

बकाया बिल से बचने के लिए नया कनेक्शन लेने की आशंका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

Desh Rojana
On

बिजली बिलों का बकाया होने पर स्थायी रूप से कनेक्शन काटे जाने के बावजूद उन्हीं परिसरों में नए कनेक्शन से बिजली लेने के मामलों की अब जांच होगी। दक्षिण एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ऐसे मामलों की जांच 15 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया है कि जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

गुरुग्राम: बिजली बिलों का बकाया होने पर स्थायी रूप से कनेक्शन काटे जाने के बावजूद उन्हीं परिसरों में नए कनेक्शन से बिजली लेने के मामलों की अब जांच होगी। दक्षिण एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ऐसे मामलों की जांच 15 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया है कि जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 11.49.33 AM (1)

निगम पुराने कनेक्शन के रिकॉर्ड, बकाया राशि और नए कनेक्शन के लिए जमा कराए गए आवेदन व दस्तावेजों का मिलान करेगा। यह भी जांचा जाएगा कि कहीं पुराने बिजली बिलों का भुगतान किए बिना नए कनेक्शन के जरिए उसी परिसर में बिजली आपूर्ति तो शुरू नहीं कर दी गई। इसके साथ ही नए कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी पड़ताल होगी।

राजस्व नुकसान रोकने पर जोर:

निगम प्रबंधन का उद्देश्य बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के साथ कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना है। जांच में नियमों की अनदेखी या अनियमितता सामने आने पर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

निगम के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि प्रबंध निदेशक के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा में रिकॉर्ड की जांच पूरी करने को कहा गया है। इससे बकाया वसूली व्यवस्था मजबूत करने और बिजली निगम के राजस्व की सुरक्षा में मदद मिलेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad