Rewari News: मकान से जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

थाना सदर पुलिस ने गांव बोडिया कमालपुर के एक मकान से जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान परशुराम कालोनी रेवाड़ी निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

रेवाड़ी: थाना सदर पुलिस ने गांव बोडिया कमालपुर के एक मकान से जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान परशुराम कालोनी रेवाड़ी निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

WhatsApp Image 2026-10-10 at 11.50.00 AM
गत 16 अगस्त को गांव बोडिया कमालपुर निवासी रजनी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने तथा उसके पति ने गत 10 अगस्त को अपने गहने व नकदी अपनी अलमारी में रखे थे। 11 अगस्त को उसका देवर उनके घर पर आया था, जो शाम को वापस चला गया। उसके बाद 13 अगस्त को उसने अलमारी से खर्चे के लिए रुपये निकालने चाहे तो उसमें गहने व नकदी नहीं मिले। इस पर पुलिस ने थाना सदर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपियों गांव बोडिया कमालपुर निवासी तेजपाल उर्फ बोणा उर्फ कालिया व मोहल्ला भजन का बाग रेवाड़ी निवासी हिमांसु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 

पुलिस द्वारा पुछताछ मे आरोपी तेजपाल उर्फ बोणा उर्फ कालिया ने बताया कि उसने चोरी किए गए जैवरात मोहल्ला भजन का बाग रेवाड़ी निवासी हिमांसु व परशुराम कालोनी रेवाड़ी निवासी कृष्ण को बेचे थे। पुलिस ने आरोपी हिमांसु के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात में से एक सोने की चैन, एक सोने की अंगुठी व दो जोड़ी टॉपस बरामद किए थे। जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी परशुराम कालोनी रेवाड़ी निवासी कृष्ण को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कृष्ण के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात में से एक सोने का मंगलसुत्र, एक सोने की अंगुठी, एक चांदी की अंगुठी, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की चुटकी व दो चांदी के सिक्के बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad