Nuh Mewat News: नूंह में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेता अंजुम हुसैन को पुलिस ने किया डिटेन

आईएमटी के पास थाना रोजका मेव पुलिस ने रोका, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे पूर्व जिला पार्षद एवं कांग्रेस जिला महासचिव

Desh Rojana
On

हरियाणा के नूंह में कांग्रेस के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतंत्र की रक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसी अभियान के तहत दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पूर्व जिला पार्षद एवं कांग्रेस के जिला महासचिव अंजुम हुसैन को थाना रोजका मेव पुलिस ने आईएमटी के पास रोककर डिटेन कर लिया।

नूंह : हरियाणा के नूंह में कांग्रेस के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतंत्र की रक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसी अभियान के तहत दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पूर्व जिला पार्षद एवं कांग्रेस के जिला महासचिव अंजुम हुसैन को थाना रोजका मेव पुलिस ने आईएमटी के पास रोककर डिटेन कर लिया। जानकारी के अनुसार अंजुम हुसैन दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आईएमटी के पास थाना रोजका मेव पुलिस की गाड़ी ने उन्हें रोक लिया और पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 1.03.15 PM

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘वोट चोरी बंद करो’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ जैसे नारे लगाकर विरोध जताया जा रहा है। कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार तथा चुनाव आयोग से सवाल कर रही है। प्रदर्शन में नेताओं के साथ युवा और छात्र-छात्राएं भी भागीदारी निभा रहे हैं। कांग्रेस की ओर से 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में भारी तादाद में युवा कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया गया है। पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अभियान में भाग लेने और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने की अपील की गई है। आईएमटी के पास थाना रोजका मेव पुलिस द्वारा अंजुम हुसैन को डिटेन किए जाने की घटना ने कांग्रेस के अभियान को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad