Gurugram/Manesar News: साढ़े छह करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदार की इमारत सील

मानेसर निगम की सेक्टर-80 स्थित इनोवेटिव लिजेंड हाइट्स पर कार्रवाई, 6.50 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स बकाया

Desh Rojana
On

नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए नेशनल हाईवे-48 पर सेक्टर-80 स्थित इनोवेटिव लिजेंड हाइट्स की इमारत को सील कर दिया। इस संपत्ति पर निगम का 6 करोड़ 50 लाख 43 हजार रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

मानेसर:   नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए नेशनल हाईवे-48 पर सेक्टर-80 स्थित इनोवेटिव लिजेंड हाइट्स की इमारत को सील कर दिया। इस संपत्ति पर निगम का 6 करोड़ 50 लाख 43 हजार रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 11.43.44 AM

संयुक्त आयुक्त दर्शन यादव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में टैक्स सहायक उदय सिंह की टीम शामिल रही। टीम के संजीत कुमार, नितेश और पंकज ने इमारत को सील किया।

नगर निगम की ओर से लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने वाले संपत्ति मालिकों को चिह्नित कर बकाया वसूली की कार्रवाई की जा रही है। निगम का विशेष ध्यान बड़े बकायेदारों पर है, ताकि लंबित टैक्स की वसूली सुनिश्चित की जा सके।

संयुक्त आयुक्त दर्शन यादव ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने वाले बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग सहित नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने संपत्ति मालिकों से अपील की कि वे अपना बकाया टैक्स समय पर जमा कराएं, ताकि उन्हें ऐसी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad