Indari News: दिल्ली कूच से पहले इंद्री में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की सख्ती, सचिन कंबोज समेत चार को किया हाउस अरेस्ट

Desh Rojana
On

दिल्ली में 10 अक्टूबर को राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले इंद्री में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस के हलका अध्यक्ष सचिन कंबोज सहित उनके साथी आशीष, दिवेश और शिशपाल को हाउस अरेस्ट किए जाने पर कांग्रेस ने कड़ा रोष जताया हैl

इंद्री:  दिल्ली में 10 अक्टूबर को राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले इंद्री में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस के हलका अध्यक्ष सचिन कंबोज सहित उनके साथी आशीष, दिवेश और शिशपाल को हाउस अरेस्ट किए जाने पर कांग्रेस ने कड़ा रोष जताया है। कांग्रेस हलका अध्यक्ष सचिन कंबोज ने कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में ऐसे हालात पैदा किए जा रहे हैं, जहां जनता के मुद्दे उठाने और अपने अधिकारों की बात करने वालों को ही रोकने की कोशिश हो रही है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 12.28.22 PM

जब विपक्ष आम आदमी के हक, उसके वोट और लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज उठाता है, तो उसे रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई का सहारा लिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार जनता की आवाज से इतना डर क्यों रही है क्या अब अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना भी गुनाह हो गया है सचिन कंबोज ने कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी कार्रवाइयां देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा होने की आशंका को गहरा करती हैं। लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विपक्ष जनता की समस्याओं को उठाने के साथ-साथ सरकार तक आम लोगों की आवाज पहुंचाने का काम करता है।

यदि विपक्ष को जनता के मुद्दों पर बोलने और विरोध जताने से रोका जाता है, तो इसका नुकसान केवल किसी राजनीतिक दल को नहीं, बल्कि आम नागरिक को भी उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज है और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करना उसका कर्तव्य है। नेताओं को घरों में रोककर उनके हौसले को नहीं तोड़ा जा सकता। लोकतंत्र में सरकारें जनता के प्रति जवाबदेह होती हैं और जनता को सरकार के डर से खामोश रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करती रहेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad