Yamunanagar: आवारा पशु-कुत्तों और सफाई संबंधी शिकायतों के लिए निगम ने जारी की हेल्पलाइन 7082410824,निगम करेगा समाधान

Desh Rojana
On

यमुनानगर। शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर 7082410824 जारी किया है। नागरिक इस नंबर पर आवारा पशु, आवारा कुत्तों, सफाई एवं स्वच्छता समेत नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों, अस्पतालों, मुख्य मार्गों, नगर निगम कार्यालय, कोर्ट, मंडी समेत अन्य सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। इन होर्डिंग के माध्यम से नागरिकों को हेल्पलाइन सुविधा की जानकारी देने के साथ उन्हें अपनी समस्याएं निगम तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
 
Yumunanagar
 
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि हेल्पलाइन का उद्देश्य नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने के लिए आसान और सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध करवाना है, ताकि शहर की समस्याओं की जानकारी संबंधित शाखा तक समय पर पहुंच सके और उनका समाधान किया जा सके। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर हेल्पलाइन 7082410824 पर शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के प्रयासों को और गति मिलेगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad