Palwal News : जयंती की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकाल कर की गई
हवन यज्ञ एवं भजन कीर्तन का भी किया गया आयोजन
श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के तत्वावधान में आयोजित 11 से 18 अक्टूबर तक चलने वाली 8 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत जयहिंद बंसल के संयोजन में आज मीनार गेट स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकाल कर की गई।
श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के तत्वावधान में आयोजित 11 से 18 अक्टूबर तक चलने वाली 8 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत जयहिंद बंसल के संयोजन में आज मीनार गेट स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकाल कर की गई। 
जिसका समापन खेड़ेवालान धर्मशाला शिवपुरी पलवल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने किया जबकि सञ्चालन सभा के महामंत्री शैलेन्द्र सिंगला एवं संरक्षक यशपाल मंगला ने किया। इस अवसर पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर पूजा अर्चना की गयी तथा प्रभात फेरी निकाली गई जोकि मीनार गेट से सराय स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क होती हुई खेड़ेवालान धर्मशाला स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर पर समापन किया। इस अवसर पर प्रभात फेरी के अतिथि श्रवण मंगला, डॉ रमेश गर्ग, प्रमुख व्यवसाई भजनलाल सिहोल,सेठ ज्ञानचंद गर्ग एवं श्रीमती सुनीता गर्ग मीसे वाले को सम्मानित कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। तत्पश्चात दरबार कुआँ स्थित सेठ चुनी लाल धर्मशाला में मास्टर घनश्याम सिंगला के संयोजन में हवन यज्ञ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रम्हा पंडित मदनमोहन रहे जबकि सभा के उपाध्यक्ष एसपी मित्तल एवं उनकी पत्नी श्रीमती सरोज मित्तल यजमान रहीं। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश पाइप वालों को सम्मानित किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में सभा के कोषाध्यक्ष के एल गुप्ता, अनिल बंसल आमरू वाले, आशीष मंगला, ललित बिंदल, विजय मंगल, भूषण गोयल, राजन गुप्ता, डॉ अशोक सिंगला, यशपाल गोयल, त्रिलोकचंद गुप्ता बामानीखेड़े वाले, सचिन, गुलशन गोयल, एमपी सिंगला, प्रवीण गर्ग, पवन कुमार गोयल, महेंद्र शास्त्री, पंडित कृष्ण शास्त्री, स्वतंत्र गोयल, अनिल मोहन मंगला, अनिल गुप्ता, बुध किशोर, मोहन गर्ग नूह वाले, डॉ बैजनाथ गर्ग, अशोक गोयल, चिराग तायल, मास्टर अशोक, डालचंद गोयल, शक्तिपाल मंगला, मास्टर प्रमोद सिंगला, जगवीर सिंह, चन्दर प्रकाश गोयल, अशोक कुमार अग्रवाल सहित सैंकड़ों अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



