Palwal News : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
नारी शिक्षा व सुरक्षा से ही सबल राष्ट्र का निर्माण होता है... योगेश सौरोत
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी योगेश सौरोत द्वारा की गई।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा नारी सुरक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, नारी शिक्षा, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर स्लोगन तथा पेंटिंग के माध्यम से "सशक्त नारी- विकसित समाज" का संदेश दिया। प्रतियोगिता की प्रतिभावान मोनिका, रोहिणी, संजना, पायल, पूजा, कविता आदि छात्राओं को सम्मानित करते हुए योगेश सौरोत ने कहा बालिकाएं प्रत्येक क्षेत्र में समाज का नाम रोशन कर रही है, उनको उचित मंच व सहयोग देना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। स्काउटिंग प्रशिक्षण भी छात्राओं को सबल बनाने का सशक्त माध्यम है। नारी शिक्षा व सुरक्षा किसी भी राष्ट्र के चरित्र का दर्पण है। इस अवसर पर रामगोपाल, राजकुमार, जोगिंदर पोसवाल, मानसिंह, रामेश्वर डीपी, युद्धवीर, करतार, दिनेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, जसराम, मंजू देवी आदि शिक्षाविद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार