Faridabad News: बकरीद पर कड़ा पहरा

फरीदाबाद में पुलिस का सुरक्षा चक्र मजबूत

Desh Rojana
On

फरीदाबाद में 28 मई को बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। करीब 1000 जवानों की तैनाती की गई है, खासकर भीड़भाड़ वाले बाजारों में। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी पुलिस कमिश्नर सतेन्द्र कुमार गुप्ता कर रहे हैं। ईद के दिन ERV, डायल 112, क्विक रिस्पांस टीम और सीसीटीवी के जरिए जिलेभर में निगरानी रहेगी।

a13f01b7-ed9c-4c72-b52a-6037819b1132फरीदाबाद जिले में 28 मई को मनाए जाने वाले  बकरीद को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए शहर में करीब एक हजार पुलिस जवानों को तैनात किया गया है । भीड़भाड़ वाले इलाकों—एनआईटी मार्किट, ओल्ड बाजार और बल्लभगढ़ बाजार-में सबसे ज्यादा पुलिस बल तैनात रहेगा। पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी खुद सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने संभाल रखी है।

58b886eb-e4b2-4087-a5c8-ee05e7d3b282पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता  ने साफ कहा है कि ईद के दिन ERV , Rider staff  डायल 112 की गाड़ियां शहर में लगातार निगरानी रखिंगी, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत करवाई की जा सके।   पुलिस ने पहले ही बाजार , धार्मिक स्थल , मुख्य मार्ग  और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारियों, धर्मगुरुओं और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर  शांति बनाए रखने की अपील कर चुके हैं । खास बात यह है कि आज शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक पुरे जिले  में पुलिस मार्च भी निकाला जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, quick response  टीम की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। और पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी भी तरह का संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि नजर आए, तो तुरंत डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को सूचना दें। वहीं सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad