शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो पत्नी का गला दबाकर कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस को किया गुमराह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Desh Rojana
On

पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बौखलाए पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।

गुरुग्राम:  पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बौखलाए पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की वारदात कबूल कर ली है। घटना दो मई की है। थाना सेक्टर-10 में अस्पताल से एक सूचना ममता देवी (उम्र-41 वर्ष) निवासी सरस्वती एनक्लेव को मृत अवस्था में अस्पताल में लाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां पर मृतका के पति ने पुलिस टीम को बताया कि शाम को लगभग 5:30 बजे बाहर गया था जब यह वापस आया तो इसकी पत्नी लेटी हुई थी। इसके द्वारा तबीयत पूछने पर इसकी पत्नी ने कहा कि वह ठीक है। थोड़ी देर बाद जब यह वापस आया तो इसकी पत्नी बेसुध अवस्था में लेटी हुई थी। जिसको उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर इसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। इसकी पत्नी की मृत्यु बीपी लो या हार्ट अटैक होने के कारण हुई है। इस मामले में पुलिस टीम द्वारा धारा 194BNSS के तहत कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले किया गया। 

WhatsApp Image 2026-05-05 at 11.23.15 PM
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ हत्या का खुलासा

तीन मई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाकर पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या से संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए  अभियोग में आरोपी पति को सोमवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हरि गोपाल शर्मा (उम्र-46 वर्ष)  निवासी सरस्वती एनक्लेव के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी शराब पीने का आदि है तथा पिछले एक महीने से आरोपी कोई नौकरी नहीं कर रहा था। आरोपी शराब के लिए पत्नी से बार बार रुपए मांगता था। पत्नी द्वारा परेशान होकर रुपए नहीं देने पर आरोपी ने उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad