Gurugram news: 12वीं पास ठग ने गिरोह बना लोगों को लगाया लाखों का चूना

साइबर क्राइम के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Desh Rojana
On

साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहा था। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम:  साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहा था। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले की शुरुआत 11 मार्च 2026 को हुई, जब एक पीड़ित ने थाना साइबर अपराध दक्षिण में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसे क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उसके कार्ड से 28 हजार रुपए उड़ा लिए गए।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जनवरी 2026 से ही कॉल सेंटर चला रहे थे। इनका तरीका बेहद शातिर था। मुख्य सरगना इन आरोपियों को ग्राहकों का डेटा उपलब्ध कराता था।आरोपी क्रेडिट कार्ड धारकों को फोन कर लिमिट बढ़ाने का झांसा देते थे। पीड़ित को एक फर्जी लिंक भेजकर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन सामान ऑर्डर कर लिया जाता था। आरोपी उस सामान को बेचकर रुपए हासिल कर लेते थे।

WhatsApp Image 2026-06-07 at 12.17.04 AM

 अपनाते थे ये हथकंडे:  आरोपियों ने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बेहद सतर्कता बरत रखी थी। वे ठगी की वारदातों को अंजाम देने के बाद दो-तीन दिन काम बंद कर देते थे और पुलिस से बचने के लिए हर 10 से 15 दिन में अपना ठिकाना बदल लेते थे। साइबर क्राइम दक्षिण की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर 5 जून 2026 को दिल्ली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल, अनुजपाल, गौरव, मुकुल किरार और आँचल के रूप में हुई है, जो सभी 12वीं पास हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी मुख्य सरगना के लिए काम करते थे और उन्हें इसके बदले तय वेतन मिलता था। पुलिस अब इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने किया सावधान: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने या किसी भी प्रकार के संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। बैंक कभी भी फोन पर लिंक भेजकर लिमिट बढ़ाने का काम नहीं करते। ऐसे किसी भी कॉल से सावधान रहें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad