कांग्रेस ही कर सकती है हर वर्ग का भला : नेत्रपाल अधाना
पलवल कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दावा, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता में लौटेगी
पलवल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा है कि भाजपा की सरकार केवल झूठे वादों और प्रचार पर टिकी हुई है। वोट चोरी से बनी हुई सरकार है जनता के भरोसे को तोड़ रही है।
प्रवीण बैंसला, पलवल।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा है कि भाजपा की यह सरकार केवल झूठे वादों और प्रचार पर टिकी हुई है। वोट चोरी से बनी हुई सरकार है जनता के भरोसे को तोड़ रही है। इसलिए आने वाले समय में इन झूठे जुम्लेबाजों को अपनी वोट की ताकत का एहसास कराने का समय भी बहुत जल्द आपके सामने आएगा।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता में लौटेगी, और हम सब मिलकर जनता की सेवा व विकास के लिए काम करेंगे। जिलाध्यक्ष अधाना गांव सेलौटी में आयोजित जन संपर्क अभियान को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ग्रामवासियों ने उनका पगडी बांधकर व फूलमालाओं से सामूहिक रूप से भव्य स्वागत किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, वहीं सभी गावों की सडक़ें टूटी पड़ी हैं, जिससे आम जनता परेशान व दुखी है।
भ्रष्टाचार का बोलबाला है वहीं अपराधों का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है। बढ़ती मंहगाई ने आम जनता की कमर ही तोड दी है, किसान कर्ज के बोझ के तले दबता जा रहा है। इन सभी समस्याओं का निदान केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीतियों से जुड़ें और एक मज़बूत, न्यायपूर्ण और जनहितैषी सरकार के गठन के लिए साथ आएं।
इस अवसर पर उनके साथ मेव समाज के अध्यक्ष राहित खान, जिला अध्यक्ष पंचायती राज संगठन सतीश मंडोतिया, ब्लॉक मेंबर बीरी पहलवान, पूर्व सचिव संतराम मेघवाल, असगर खान, कुलदीप बैंसला, नरेंद्र चेची, चौधरी जगमाल, दयाराम छाबड़ी (बल्लू), प्रताप छाबड़ी, श्यामवीर पहलवान, नरेश, ज्ञान, मनोज, यशवीर, विजयपाल, मोहित व रणबीर नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे।



