एनएसजी कमांडो के दो हत्यारोपी गिरफ्तार

30 अप्रैल को कासन गांव में हुई थी वारदात

Desh Rojana
On

तीस अप्रैल को कासन गांव में 55 वर्षीय एनएसजी कमांडो के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश (उम्र-20 वर्ष) व कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन (उम्र-20 वर्ष) दोनों निवासी गांव कासन के रूप में हुई है। दोनों को गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। 

गुरुग्राम:  तीस अप्रैल को कासन गांव में 55 वर्षीय एनएसजी कमांडो के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश (उम्र-20 वर्ष) व कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन (उम्र-20 वर्ष) दोनों निवासी गांव कासन के रूप में हुई है। दोनों को गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। 

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए कि हत्या 

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन गुरुग्राम में पानी सप्लाई के प्लांट में काम करता है। आरोपी कार्तिक ने बताया कि वर्ष 2018 में इसके पिता बहादुर की मृतक  सुंदर ने हत्या कर दी थी जिसके चलते जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था तथा 29 मार्च को भतीजी की शादी के लिए पैरोल पर गांव आया हुआ था। पिता की हत्या की रंजिश रखते हुए उसने अपने दोस्त गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कार्तिक ने बताया कि वारदात में प्रयोग अवैध हथियार यह उत्तर प्रदेश से लाया था जिससे वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान दोनों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच जारी है। 

WhatsApp Image 2026-05-05 at 11.29.26 PM

तीस अप्रैल को थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर में एक सूचना गांव कासन में सुंदर (उम्र-55 वर्ष) नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि  सुबह इसका पति गांव कासन में मोनी बाबा के चबूतरे पर अन्य व्यक्तियों के साथ बैठा था। जब यह अपने पति को बुलाने गई तो उसी समय रोहन व गुलशन देसी पिस्तौल व देसी कट्टा लेकर गली में आए तथा चबूतरे पर चढ़ गए तथा देसी पिस्तौल व देसी कट्टा से इसके पति पर गोली चलाई जिससे घायल होकर इसका पति नीचे गिर गया। जब इन्होंने शोर मचाया तो वहां पर कुछ अन्य व्यक्ति भी आ गए। जब इन्होंने इन दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने इन पर पिस्तौल तान दी तथा इसके बाद  पिस्तौल व देसी कट्टा को वहीं पर फेंक कर भाग गए। ये इसके पति को अस्पताल लेकर गए जहां पर इसके पति को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने  संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।  अपराध शाखा सेक्टर-10 की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गांव कासन से गिरफ्तार कर लिया। ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad