पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा,TMCऑफिस पर चला बुलडोज़र
बीते 24 घंटों में हुई 4 हत्याएं जिसमे BJP -TMC के 2-2 कार्यकर्ता शामिल
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं सामने आ रही है बीती मंगलवार रात कोलकाता के न्यू मार्केट में भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया तथा उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी हानि पहुंचाईI
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं सामने आ रही है बीती मंगलवार रात कोलकाता के न्यू मार्केट में भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया तथा उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी हानि पहुंचाई
TMC ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए X यानि ट्विटर पर लिखा- भाजपा का 'परिवर्तन' आ चुका है और वह बुलडोजर लेकर आया है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों की हत्या कर दी हई। इनमें भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता हैं।
बीजेपी ने उत्तर 24 परगना के न्यू टाउन और हावड़ा के उदय नारायणपुर में TMC पर अपने दो कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाया तथा TMC ने भी बीजेपी पर आरोप लगाया है कि कोलकाता के बेलेघाटा और बीरभूम के नानूर में उसके दो पार्टी सदस्यों की हत्या कर दी गई।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



