विधायक मूलचंद शर्मा ने दो गौशालाओं को सौंपे 39 लाख 72 हजार की राशि से ज्यादा के चेक
सरकार गौवंश के संरक्षण और गौशालाओं के सुदृढ़ संचालन के कर रही निरंतर प्रयास - मूलचंद शर्मा विधायक
बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने गौ सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र की गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी क्रम में उन्होंने गांव छायंसा स्थित गौशाला द पिंजरापोल सोसायटी को हरियाणा सरकार की ओर से प्राप्त 33 लाख 89 हजार 280 रुपये की धनराशि का चेक संस्था के प्रतिनिधि स्वराज भाटी एवं गौशाला के पदाधिकारियों को सौंपा।

इसके अलावा गांव मोहना की गौ सेवा समिति को भी हरियाणा गौ सेवा आयोग की ओर से गौ माताओं की सेवा और उनके रख-रखाव के लिए 5 लाख 83 हजार 740 रुपये की राशि का चेक समिति के पदाधिकारियों को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण और गौशालाओं के सुदृढ़ संचालन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कर रही है तथा गौशालाओं को भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने गौशाला प्रबंधकों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का सदुपयोग करते हुए गौ माताओं की सेवा और संरक्षण के कार्य को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएं। इस मौके पर गौशालाओं के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार