पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचकर विधायक मूलचंद शर्मा ने बधाई दी

Desh Rojana
On

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और कार्यकर्ताओं को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

फरीदाबाद। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने उन्हें बधाई दी।d

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और कार्यकर्ताओं को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए यह ऐतिहासिक जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश में विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों की जीत है।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही पार्टी लगातार देशभर में मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र में जनता के विश्वास का प्रतीक है। इस मौके पर उपस्थित पार्षद और कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान
Palwal News : शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर करेंगे जोरदार प्रदर्शन- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन