नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कोताही ना बरतें अधिकारी : एसडीएम राजेश खोथ

Desh Rojana
On

डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम राजेश खोथ ने की।

हांसी: डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम राजेश खोथ ने की। इस दौरान एसडीएम राजेश खोथ ने विभिन्न विभागों से संबंधित नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।1004065336
एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों को लंबित रखने की बजाय तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
समाधान शिविर के दौरान गांव गढ़ी निवासी बिमला देवी ने अपनी वृद्धावस्था पेंशन बनवाने की मांग रखी थी। संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित समयावधि में उनकी पेंशन बनवाने पर उनके पति जगदीश फौगाट ने समाधान शिविर में पहुंचकर जिला प्रशासन का मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करना है।
एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में नागरिकों की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाता है, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों में गंभीरता दिखाएं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना जाए और उनका प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान किया जाए।
समाधान शिविर में धर्म सिंह निवासी रामपुरा ने नाका हटवाने, अमर सिंह निवासी ढाना कलां ने विरासत का इंतकाल तसदीक करवाने, ओमपति पत्नी धर्मपाल निवासी बडाला ने सीनियर सिटीजन की जमीन वापस दिलाने तथा वारिसों से गुजारा भत्ता दिलवाने, महावीर शेरावत ने पटवारी विशाल एवं सुंदर सिंह को निजी भवनों से तहसील कार्यालय में शिफ्ट करने, हरि सिंह पुत्र गिरधारी ने गढ़ी से मेहंदा ढाणी तक सड़क की मरम्मत करवाने, हरि दत्त पुत्र गिरधारी निवासी ढाना कलां ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने, संदीप पुत्र बलवंत निवासी रामसिंह कॉलोनी ने रुकी हुई विकलांग पेंशन दोबारा शुरू करवाने, कृष्णा पत्नी रामपाल निवासी सिंधड़ ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, पिंकी निवासी हनुमान कॉलोनी हांसी ने विकलांग पेंशन बनवाने, अंजलि निवासी वार्ड नंबर-11 हांसी ने राशन कार्ड बनवाने तथा गांव डाटा के अनुसूचित जाति परिवारों ने 100-100 वर्ग गज के प्लाटों की निशानदेही करवाने की मांग रखी।
एसडीएम  ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर बीडीपीओ अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार श्योराण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad