निगम आयुक्त से नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान ने मुलाकात की
निगम आयुक्त ने कर्मचारी यूनियन को हरियाणा सरकार के साथ बनी सहमति पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा गया कि यह आपसी संवाद और समझ का सकारात्मक परिणाम है।
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री तथा सफाई यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुल्हेर ने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।
निगम आयुक्त ने कर्मचारी यूनियन को हरियाणा सरकार के साथ बनी सहमति पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा गया कि यह आपसी संवाद और समझ का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम के कर्मचारी हमेशा की तरह शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चलती है और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल पाती हैं।
इस दौरान राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने निगम आयुक्त को सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद हड़ताल समाप्त होने से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारी हमेशा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए समर्पित हैं। हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी कर्मचारी पूरे शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और आगे भी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। सफाई यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुल्हेर ने भी निगम आयुक्त को विश्वास दिलाया कि नगर निगम के स्वच्छता सैनिक शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत करेंगे तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम फरीदाबाद की छवि को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल तथा मुख्य अभियंता विवेक गिल भी उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



