डीसी राहुल नरवाल ने एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों से की अपील
डीसी राहुल नरवाल ने महिला सरपंचों व पंचों से पात्र किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील की
डीसी राहुल नरवाल ने जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला के पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आम नागरिक सहित विशेषकर महिलाओं को टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक करें ।
हांसी: डीसी राहुल नरवाल ने जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला के पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आम नागरिक सहित विशेषकर महिलाओं को टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक करें । 

डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों में अभिभावकों को जागरूक करें और पात्र किशोरियों का समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही भ्रांतियों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा लोगों को भी सही और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह अभियान पूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप चलाया जा रहा है।
गांव स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर
डीसी राहुल नरवाल ने महिला जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि वे पंचायत स्तर पर बैठकों, महिला समूहों और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इस अभियान का लाभ पहुंच सके।

About The Author
संबंधित समाचार



