तावडू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सहित वांछित आरोपी गिरफ्तार
तावड़ू शहर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसविंदर पुत्र जतन सिंह निवासी गांव गोपालपुर थाना सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
नूंह: तावड़ू शहर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसविंदर पुत्र जतन सिंह निवासी गांव गोपालपुर थाना सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ एक मामला 30 जून 2025 को आर्म्स एक्ट के तहत थाना शहर तावडू में दर्ज था। पुलिस को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे तावडू की अनाज मंडी के पास स्थित एक गेट के निकट से काबू कर लिया।news
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। इनमें अवैध हथियार अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट तथा जेल के अंदर मोबाइल रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।





