टैगोर शिक्षा निकेतन का परिणाम शत-प्रतिशत, बोर्ड क्लास के 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे मेरिट में
सम्मान समारोह में टॉपर्स और अभिभावकों को किया सम्मानित
पलवल के टैगोर शिक्षा निकेतन ने बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025-26 में लगातार शत-प्रतिशत सफलता दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
पलवल के टैगोर शिक्षा निकेतन ने बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025-26 में लगातार शत-प्रतिशत सफलता दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
इसी उपलब्धि के उत्सव में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस बार की सबसे बड़ी उपलब्धि क्लास के 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल कर विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता पर मुहर लगाई। संस्थान प्रबंधन ने इसे शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के अनुशासन का परिणाम बताया। परीक्षा परिणामों में गीत भारद्वाज ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, डिम्पी तायल ने 93 प्रतिशत के साथ दूसरा और खुशी ने 92 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों टॉपर्स को मंच पर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम गायन से हुआ। कार्यक्रम में टैगोर एजुकेशनल ग्रुप के डायरेक्टर लक्ष्मी नारायण शर्मा, शिवांशु शर्मा, सलिल कौशिक, शांतनु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका कविता बोहरा ने कहा, अंक पत्रिका केवल परिणाम नहीं, परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की जीवंत कहानी है। लक्ष्य निश्चित हो और प्रयास निरंतर हों तो कोई भी शिखर दूर नहीं। डायरेक्टर लक्ष्मी नारायण शर्मा ने शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, जैसे पौधे को वृक्ष बनाने में माली की भूमिका होती है, वैसे ही इन बच्चों की सफलता के पीछे अध्यापकों का अथक परिश्रम है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया, अंक जरूरी हैं, पर चरित्र, समय का सदुपयोग और ईमानदारी सफलता की असली कुंजी है। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया।

About The Author
संबंधित समाचार



