तावडू में भीषण आग से लाखों के जीआरसी फर्मे जलकर राख, दो घंटे बाद पाया गया काबू

Desh Rojana
On

नगर के नूंह रोड स्थित एक खाली प्लॉट में शनिवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग से लाखों रुपए के जीआरसी फर्मे और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के अस्पताल, रिहायशी मकानों और अन्य भवनों तक धुआं और लपटें पहुंच गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

तावडू: नगर के नूंह रोड स्थित एक खाली प्लॉट में शनिवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग से लाखों रुपए के जीआरसी फर्मे और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के अस्पताल, रिहायशी मकानों और अन्य भवनों तक धुआं और लपटें पहुंच गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

WhatsApp Image 2026-05-09 at 11.30.47 PM
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:15 बजे खाली प्लॉट में रखे जीआरसी के सामान और आकार बनाने वाले फर्मे में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी बुलानी पड़ीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।

WhatsApp Image 2026-05-09 at 11.30.46 PM
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस प्लॉट में आग लगी, वहां पास के एक कारखाने द्वारा भवन निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग आकार के जीआरसी फर्मे रखे गए थे। प्लॉट को किराए पर लेकर यहां लाखों रुपए का सामान रखा गया था, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गया। आग बुझाने के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने घरों से पाइप लगाकर मदद की, वहीं कई लोग जान जोखिम में डालकर सामान को सुरक्षित निकालने की कोशिश करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना हुई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पास के अस्पताल का मेडिकल वेस्ट यहां फेंका गया था, जिसमें किसी ने आग लगा दी, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच में जुटे हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग की घटना के दौरान नूंह-तावडू सड़क पर भारी जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर तावडू शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए थे और करीब ढाई घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad