पोर्टल पर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें राजस्व अधिकारी : एडीसी लक्षित सरीन
पात्र व्यक्तियों को समय पर मिले सरकार की योजनाओं का लाभ, कार्य में बरतें पारदर्शिता व निष्पक्षता
अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जाति प्रमाण पत्र सहित पोर्टल पर लंबित सभी कार्यों को निष्पक्षता,पारदर्शिता एवं निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार का कार्य पोर्टल पर लंबित नहीं रहना चाहिए।
हांसी: अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जाति प्रमाण पत्र सहित पोर्टल पर लंबित सभी कार्यों को निष्पक्षता,पारदर्शिता एवं निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार का कार्य पोर्टल पर लंबित नहीं रहना चाहिए।
अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन वीरवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में आयोजित पटवारियों, कानूनगो तथा राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में पूरी सतर्कता एवं पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदक द्वारा प्रस्तुत जाति संबंधी विवरण की पुष्टि के लिए संबंधित पटवारी गांव के नंबरदार अथवा मौजिज व्यक्तियों से सत्यापन अवश्य करें, ताकि प्रमाण पत्र सही तथ्यों के आधार पर जारी किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ शालीन एवं सकारात्मक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन पटवारियों, कानूनगो तथा राजस्व अधिकारियों के पास पोर्टल पर लंबित मामले हैं, वे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें।
अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब वर्ग के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आमजन को घर बैठे सरकार की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर तहसीलदार अनिल कुमार बिढान, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार , नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह सहित पटवारी, कानूनगो और पोर्टल से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



