इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 5 संगरूर पंजाब में हरियाणा ने 24 स्थान प्राप्त किए
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि वार हीरोज स्टेडियम संगरूर (पंजाब) में हरियाणा राज्य के एथलीट खिलाड़ियों ने 11 पहले स्थान और 7 दूसरे स्थान एवं 6 तीसरे स्थान सहित कुल 24 स्थान पर काबिज होकर राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया।
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि वार हीरोज स्टेडियम संगरूर (पंजाब) में हरियाणा राज्य के एथलीट खिलाड़ियों ने 11 पहले स्थान और 7 दूसरे स्थान एवं 6 तीसरे स्थान सहित कुल 24 स्थान पर काबिज होकर राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 5 का आयोजन 9 मई को पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में वार हीरोज स्टेडियम संगरूर पंजाब में किया गया। इस सीरीज में हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने अपना अनुभवी खेल प्रदर्शन किया।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में किरण पहल ने पहला स्थान, शिल्पा रानी ने जेवलिन थ्रो इवेंट में पहला,निधि ने पोलवाल्ट इवेंट में पहला ,200 मीटर दौड़ में धर्मवीर ने पहला,गुरजीत सिंह ने हाई जंप इवेंट में पहला,पोलवाल्ट इवेंट में आयुष तंवर ने पहला, 800 मीटर दौड़ में कृतिका ने पहला,5 किलोमीटर दौड़ में अनीता ने पहला, भव्या पिलानिया ने (20) साल आयु वर्ग जेवलिन थ्रो इवेंट में पहला, कशिश ने (20) साल आयु वर्ग लांग जंप इवेंट में पहला और दिनेश तंवर ने (20) साल आयु वर्ग लांग जंप इवेंट में पहला स्थान हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया।
मलिक ने बताया कि अविनाश ने लांग जंप इवेंट में दूसरा स्थान,हाई जंप इवेंट में रोहित ने दूसरा,संयम ने शाट पुट इवेंट में दूसरा, युवराज ने (20) आयु वर्ग जेवलिन थ्रो इवेंट में दूसरा,देव ने (20) साल आयु वर्ग 800 मीटर दौड़ में दूसरा, शबनम ने पोलवाल्ट इवेंट में दूसरा और अमित कुमार ने पुरुष वर्ग 800 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य की शान बढाई। अजय कुमार ने हैमर थ्रो इवेंट में तीसरा, ट्रिपल जंप इवेंट में अजय ने तीसरा,पोलवाल्ट इवेंट में दिनेश दलाल ने तीसरा, हेमंत ने 3 किलोमीटर स्टेपल चेज इवेंट में तीसरा,पोलवाल्ट इवेंट में रजनी ने तीसरा और लांग जंप इवेंट में अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।




