बंगाल में कमल खिलने पर जिला रेवाड़ी भाजपा ने मनाया जश्न

- जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने मिल रही पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत की बधाई

Desh Rojana
On

भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिलने और ममता बनर्जी के सियासी किले के ढहने की खबर आते ही जिला रेवाड़ी भाजपा में जश्न का माहौल देखा गया। 

रेवाड़ी:  भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिलने और ममता बनर्जी के सियासी किले के ढहने की खबर आते ही जिला रेवाड़ी भाजपा में जश्न का माहौल देखा गया। 
इस शानदार जीत पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अटूट नेतृत्व और पार्टी संगठन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के वर्षों पुराने कुशासन, तुष्टीकरण और अराजकता की राजनीति को जड़ से उखाड़ फैंका है। उन्होंने कहा कि आज बंगाल की पावन धरती से डर और हिंसा का शासन समाप्त हो गया। 
उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के सबका साथ - सबका विकास के संकल्प को बंगाल के घर-घर तक पहुंचाया, जिसका परिणाम आज पूरी दुनिया देख रही है। बंगाल के इस 'किले' को ढहाना केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि लोकतंत्र की विजय है। 
वंदना पोपली ने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि जे.पी. नड्डा जी विरासत को संगठन अध्यक्ष नितिन नवीन ने शानदार तरीके से संभाला। उनके कुशल प्रबंधन और जमीनी रणनीति ने बंगाल में इस असंभव सी दिखने वाली जीत को संभव कर दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गृहमंत्री के मार्गदर्शन में किसी भी प्रकार की चुनावी हिंसा नहीं हुई और चुनाव आयोग और प्रशासन ने पूरी तरह निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए। 
उन्होंने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मिसाल है कि बंगाल जैसे संवेदनशील राज्य में अर्धसैनिक बलों की मुस्तैदी के कारण पहली बार चुनाव में एक भी कार्यकर्ता की जान नहीं गई और न ही कोई हिंसा हुई। यह शांतिपूर्ण चुनाव सुशासन की सबसे बड़ी जीत है।
बंगाल की इस 'महाविजय' का असर अब हरियाणा के रेवाड़ी में भी दिखने लगा है। 
वंदना पोपली ने बताया कि इस परिणाम से रेवाड़ी के आगामी नगर परिषद चुनाव और धारूहेड़ा नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह भर गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल फतेह से कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है और अब रेवाड़ी के स्थानीय निकायों में भी भाजपा इसी तरह क्लीन स्वीप करेगी। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और आतिशबाजी कर इस जीत का जश्न मनाया और संकल्प लिया कि वे इसी ऊर्जा के साथ आने वाले चुनावों में जनता के बीच जाएंगे। पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ सभी पदाधिकारियों ने लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। 

e9a85f42-c5ad-48ca-ae8c-9070022a3fd1

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad