पंचायत समिति बावल के वार्ड 5 के सदस्य के लिए उप चुनाव 10 मई को, पोलिंग पार्टी रवाना
गांव झाबुआ की दो महिलाएं उम्मीदवार आमने - सामने कांटे का होगा मुकाबला
बावल विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक समिति वार्ड संख्या पांच की सदस्य श्रीमती सुमन देवी धर्मपत्नी भूपेंद्र निवासी गांव शेखपुर की लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इस पद को भरने के लिए 10 मई को प्रातः 8 से शाम 6 बजे तक होने वाले उप चुनाव में गांव झाबुआ की दो महिलाएं पूनम पत्नी भूपेंद्र और रीना कुमारी पत्नी गजराज के भाग्य का फैसला होगा।
बावल: बावल विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक समिति वार्ड संख्या पांच की सदस्य श्रीमती सुमन देवी धर्मपत्नी भूपेंद्र निवासी गांव शेखपुर की लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इस पद को भरने के लिए 10 मई को प्रातः 8 से शाम 6 बजे तक होने वाले उप चुनाव में गांव झाबुआ की दो महिलाएं पूनम पत्नी भूपेंद्र और रीना कुमारी पत्नी गजराज के भाग्य का फैसला होगा।
गांव शेखपुरा के 963, दुल्हेड़ा कलां के 495 और गांव झाबुआ के 2581 सहित तीनों गांव के कुल 4039 मतदाता के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन का बटन दबाकर करेंगे। इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर एक्शन पंचायतीराज रेवाड़ी नरेंद्र गुलिया ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
चुनाव क्रिया के तहत गांव झाबुआ में तीन, गांव शेखपुरा में एक और दुल्हेड़ा कलां में एक पोलिंग बूथ बनाया गया है।
पांच बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
उन्होंने बताया कि इन पांच बूथों पर 6 बजे तक मतदान के उपरांत चुनाव पोलिंग पार्टियां पुलिस दस्ते की देखरेख में बावल विकास खंड कार्यालय में पहुंचने पर तुरंत पांच बूथों की काउंटिंग के तुरंत उपरांत चुनाव बावल विकास खंड कार्यालय में चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
देर शाम इस चुनाव के लिए सभी व्यवस्था पूरी करने के बाद पोलिंग पार्टियों अपने अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दी गई है।




