पुलिस ने एक आरोपी से 1 अवैध देशी कट्टा और 1 जिंदा रोंद बरामद

Desh Rojana
On

आगामी 10 मई को होने वाले नगर निकाय और पंचायती राज उप-चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों, नशा तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

रेवाड़ी:  आगामी 10 मई को होने वाले नगर निकाय और पंचायती राज उप-चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों, नशा तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 
इसी कड़ी में सीआईए कोसली ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव माढ़ीया खुर्द निवासी संजीत उर्फ बचिया के रूप में हुई है। मंगलवार को सीआईए कोसली इंचार्ज एसआई सुभाष चंद की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव माढ़ीया खुर्द निवासी संजीत उर्फ बचिया के पास अवैध हथियार है और वह गांव बोडिया कमालपुर बस स्टैंड पर किसी का इंतजार कर रहा है। 

7368d0d0-8647-4020-b1d3-9e0136394344
सूचना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad