गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में 14 नए पाठ्यक्रम
नए कोर्सों से बढ़ेगा स्किल और रोजगार का दायरा : डॉ. संजय कौशिक
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 14 नए पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।
गुरुग्राम : गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 14 नए पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक, रोजगारपरक और बहु-विषयक शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिल सके। कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रहा है।
इसी दिशा में नए सत्र से 14 नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे । कुलगुरु ने बताया कि नए सत्र से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एग्जीक्यूटिव), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड - ट्रेवल एंड टूरिज्म) एमएससी लाइफ साइंसेज (इंटीग्रेटेड), बीएससी (होनर्स) क्लीनिकल साइकोलॉजी (आरसीआई एप्रूव्ड), प्रोफेशनल डिप्लोमा इन क्लीनिकल साइकोलॉजी (आरसीआई एप्रूव्ड), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन एजुकेशन, बैचलर ऑफ कॉमर्स (ग्लोबल), एम.ए. इन थिएटर स्टडीज, एम.एस.सी. इन फॉरेंसिक साइंस, एम.एस.सी. (जियोग्राफी), एम.ए. (सोशियोलॉजी), एम.ए. (हिस्ट्री),एम.एस,सी. (डिजास्टर मैनेजमेंट) कोर्स शुरू किए जाएगें उन्होंने आगे बताया कि इन पाठ्यक्रमों को इस प्रकार डिजाइन किया गया है, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, शोध के अवसर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप कौशल प्राप्त हो सकें। कुलगुरु ने जानकारी दीं कि विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार